CM हाउस में JDU की बड़ी बैठक, चिराग ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंगः सभी सांसदों को भी बुलाया

एनडीए और महागठबंधन के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है. कौन दल किसके साथ रहेगा इसका फैसला हो सकता है.

Nitish Kumar

एनडीए और महागठबंधन के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है. कौन दल किसके साथ रहेगा इसका फैसला हो सकता है. क्योंकि एनडीए के दो दल जदयू और लोजपा (आर) की अहम बैठक होगी. इसमें संभवतः सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो सकती है. गुरुवार को महागठबंधन और NDA गठबंधन के नेता अपने-अपने फॉर्मूले पर अंतिम मोहर लगाने में जुटेंगे.

जेडीयू के शीर्ष नेताओं की गुरुवार सुबह 10 बजे दस बजे से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी. जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी उम्मीदवार चयन को लेकर चर्चा हो सकती है. यह बैठक जेडीयू के प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गई है. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

पार्टियों के बीच चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के चयन का कार्य जटिल होता जा रहा है. विशेषकर जब गठबंधन के साथ सीट वितरण के मसले भी न्यायसंगत ढंग से निपटाने हों. जेडीयू इस बार लगभग 100 से 105 सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है. इसलिए उम्मीदवारों का चयन बड़ी संवेदनशीलता से किया जा रहा है.

इस बैठक में विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी. साथ ही, नए चेहरों को मौका देने के साथ पार्टी के स्थायी नेताओं को भी उचित प्रतिनिधित्व देने की योजना पर मंथन किया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक पार्टी के चुनावी फार्मूले को अंतिम रूप देने के लिए निर्णायक साबित होगी.

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM