जमा खान का दावा- RJD में होने वाली है बड़ी टूट, निशांत कुमार के आने से जदयू और मजबूत होगी

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

जमा खान

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों की भीड़ देख गदगद मंत्री ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, वह जनता के कड़े परिश्रम और ताकत की बदौलत है। 

मंत्री जमा खान ने विपक्ष के विधायकों के जदयू के संपर्क में होने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के प्रतीक हैं।

जो लोग राज्य का विकास और अपना सम्मान चाहते हैं, वे निश्चित रूप से एनडीए में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार 20 वर्षों से बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के राज्य की सेवा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर मंत्री ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के आने से जदयू और मजबूत होगी।

मंत्री जमा खान ने दावा किया कि उन्होंने क्षेत्र में 70% से अधिक विकास कार्य पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नहरों और सड़कों के निर्माण का कार्य जारी है। मंत्री ने जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM