नीतीश कुमार की कुर्सी पर संकट? वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की बड़ी भविष्यवाणी

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की सियासत में हलचल मचा देने वाला बयान दिया है। सहनी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी सुरक्षित नहीं है और उन्हें स्वयं भी यह अंदाज़ा नहीं है कि वे कब तक इस पद पर बने रह पाए

Mukesh sahni

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की सियासत में हलचल मचा देने वाला बयान दिया है। सहनी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्सी सुरक्षित नहीं है और उन्हें स्वयं भी यह अंदाज़ा नहीं है कि वे कब तक इस पद पर बने रह पाएंगे। सहनी ने इशारों-इशारों में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “ऑपरेशन चल रहा है कि जल्द से जल्द नीतीश कुमार को हटाया जाए।”

दरअसल, पत्रकारों ने उनसे जेडीयू के उस दावे पर प्रतिक्रिया मांगी जिसमें कहा गया था कि 17–18 विधायक उनके संपर्क में हैं। इस पर सहनी ने कहा कि कौन किसके संपर्क में है, यह किसी से छिपा नहीं है। बिहार की राजनीति में कौन किसके पीछे है—सबको पता है और सबकुछ जगजाहिर है।

तेजस्वी यादव के विदेश दौरे को लेकर जहां एनडीए नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं, वहीं राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी टिप्पणी की थी। इसी मुद्दे पर सहनी ने कहा कि किसी भी पार्टी में तरह-तरह के लोग होते हैं और महागठबंधन में हर किसी को अपनी बात रखने की आज़ादी है। निजी जिंदगी को लेकर तंज कसने की राजनीति ठीक नहीं है।

सहनी ने आगे कहा कि हाल ही में हुए चुनावों में वीआईपी ने पूरी मेहनत की। वे बोले कि सरकार अपना काम कर रही है और विपक्ष अपनी भूमिका निभा रहा है। “अभी हम चुनाव हारकर निकले हैं, ऐसे में बिहार में बैठकर क्या करेंगे?” उन्होंने साफ कहा।

वीआईपी प्रमुख ने सरकार को तीन महीने की समयसीमा दी है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों पर खरी उतरती है या नहीं, इसका हम मूल्यांकन करेंगे। यदि बेरोजगार युवाओं को वादा किया गया आर्थिक लाभ नहीं दिया गया, तो वीआईपी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। सहनी ने स्पष्ट चेतावनी दी—“हम मैदान छोड़ने वालों में से नहीं हैं। तैयारी पूरी करके ही सड़क पर आएंगे।”

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM