ईरान-अमेरिका टकराव से बिहार में बढ़ी चिंता, संजय झा ने विदेश मंत्रालय को सौंपा फीडबैक

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने बिहार के हजारों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने इस मुद्दे पर जानकारी देते हुए बताया कि बिहार और देश के अन्य राज्यों के लाखों लोग इन देशों में काम करते हैं

संजय झा

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने बिहार के हजारों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने इस मुद्दे पर जानकारी देते हुए बताया कि बिहार और देश के अन्य राज्यों के लाखों लोग इन देशों में काम करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों से लगातार लोगों और उनके परिजनों के फोन आ रहे हैं, जो वहां के हालातों को लेकर काफी डरे हुए हैं. संजय झा ने इस संबंध में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से विस्तार से चर्चा की है और उन्हें जमीनी स्थिति से अवगत कराया है. भारत सरकार खाड़ी देशों के नेतृत्व और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है.

सांसद संजय झा ने बताया कि युद्ध जैसे हालातों के कारण फिलहाल वहां के कई प्रमुख एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं. इससे लोगों की तुरंत वापसी में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय लोगों से अपील की है कि वे अभी अपने घरों के भीतर ही रहें और किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन न करें. जैसे ही वहां की स्थिति थोड़ी सामान्य होगी और हवाई सेवाएं बहाल होंगी, भारत सरकार सभी की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ठोस रास्ता निकालेगी. इस पूरे मामले को लेकर बिहार सरकार भी केंद्र के साथ तालमेल बनाए हुए है ताकि प्रवासियों को हर संभव मदद पहुंचाई जा सके.

इस तनाव का सीधा असर उन लोगों पर पड़ा है जो बिहार से वापस काम पर लौटने वाले थे. हैदराबाद एयरपोर्ट पर अररिया और पूर्णिया के कई परिवारों को उस समय रोक दिया गया जब वे कतर जाने के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थे. एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी. इस कारण इन यात्रियों को अब वापस बिहार लौटना पड़ेगा.

कुवैत में इस समय करीब दस लाख से ज्यादा भारतीय रह रहे हैं और मिसाइल हमलों के बाद वहां काफी डर का माहौल है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने एक स्पेशल एडवाइजरी जारी की है. सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. किसी भी आपात स्थिति या मदद की जरूरत होने पर दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर 96565501946 जारी किया है. इस पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है.

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM