बिहार में निवेश अवसरों को बढ़ावा देने हेतु उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल की महत्वपूर्ण बैठक

बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता तथा निवेश प्रोत्साहन (आईपी) टीम के साथ विभागीय कार्यालय कक्ष में एक विस्तृत बैठक की।

दिलीप जायसवाल

बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता तथा निवेश प्रोत्साहन (आईपी) टीम के साथ विभागीय कार्यालय कक्ष में एक विस्तृत बैठक की।

आयोजित बैठक में बिहार में निवेश की अपार संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर उद्योग निदेशक द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन दी गई, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों, औद्योगिक विकास की दिशा और भविष्य की रणनीतियों को साझा किया गया।

प्रस्तुति के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि किस प्रकार बिहार सरकार उद्योगों को आकर्षित करने के लिए मजबूत नीतिगत समर्थन, आधुनिक आधारभूत संरचना, भूमि उपलब्धता और वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। साथ ही यह भी बताया गया कि कैसे स्टार्टअप्स से लेकर बड़ी औद्योगिक इकाइयों तक को बिहार में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करना तथा पलायन को रोकना है।

बैठक में यह विचार किया गया कि कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, हरित ऊर्जा और आधुनिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में निवेश को और अधिक प्रोत्साहित कर राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

सरकार की स्पष्ट नीति और दृढ़ संकल्प के साथ बिहार अब निवेश और औद्योगिक विकास की नई पहचान गढ़ रहा है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM