5 वर्षों में पथ निर्माण विभाग ने रचे कई इतिहास, बिहार के चौतरफा विकास में निभाया अहम योगदानः नितिन नवीन

पथ निर्माण मंत्री बिहार सरकार नितिन नवीन के द्वारा पथ निर्माण विभाग के परियोजनाओं के संबंध में आज एक रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत की गई।

नितिन नवीन

पथ निर्माण मंत्री बिहार सरकार नितिन नवीन के द्वारा पथ निर्माण विभाग के 2020-2025 तक पथ निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में आज एक रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत की गई। श्री नवीन ने विस्तार पूर्वक पथ निर्माण विभाग के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के साथ-साथ पूर्ण की गई परियोजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने उन परियोजनाओं का भी जिक्र किया जो प्रक्रियाधीन है। सड़क आधारभूत संरचना का जाल बिछाने का कार्य विगत बीस वर्षों से पथ निर्माण विभाग द्वारा अनवरत किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि पथ निर्माण विभाग बिहार राज्य में पर्याप्त सड़क आधारभूत संरचना का विकास करने कि योजना पर कार्य कर रही हैए जिससे राज्य की जनता को आवागमन की सुविधा हो साथ हीं राज्य के सभी हिस्सों में समेकित विकास हो सके। 

  नवीन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री बिहारए  नीतीश कुमार के द्वारा दिये गये लक्ष्य जिसमें राज्य के सुदुर स्थानों से राजधानी पटना पहुँचने में पाँच घंटे से अधिक का वक्त ना लगे को सकार करने के लिए पथ निर्माण विभाग संकल्पित है। इस दिशा में 2027 तक इस लक्ष्य को चार घंटा किये जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सड़क संरचना का विकास केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से किया जा रहा है ताकि सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने भारत सरकार तथा विशेष कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अभार व्यक्त किया। 

पथ निर्माण विभाग के आगामी योजना के संबंध में उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सिंगल लेन पथों को दो लेन तथा निर्मित एवं प्रस्तावित 4.लेनध्6.लेन राष्ट्रीय उच्च पथो का सभी स्थानों से परस्पर सुगम सम्पर्कता होए इसके लिए प्रमुख मार्गों के चयन पर काम कर रही है। 

निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विभाग प्रमुख रेल समपारों पर रेलवे उपरी पुल बनाने तथा जाम की समस्या वाले शहरी पथों पर एलिवेटेडध्बाईपास के निर्माण के योजना पर भी कार्य कर रही है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि कई जगह पर रेल सम्पारों पर रेलवे उपरी पुल पर कार्य शुरू भी किया जा चुका है। 

सुलभ सम्पर्कता के तहत् राज्य के सभी शहरों एवं संघन बसावटों से होकर गुजरने वाले मार्गों में आवश्यकतानुसार बाईपासध्फ्लाईओवर के निर्माण योजना का क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राज्य के चहुँमुखी विकास को दृष्टिपथ रखते हुए सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास के गति को तीव्र एवं सुगम बनाने हेतु पथ एवं पुल परियोजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। 

 नवीन ने बताया कि बिहार राज्य में अनेक नदियाँ है तथा जल प्रवहन क्षेत्र होने के कारण प्रमुख नदियों पर पर्याप्त पुल का निर्माण अति आवश्यक है। इस दिशा में अबतक विभिन्न नदियों पर 15 नये पुलों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा 17 पुलों का निर्माण हो रहा है। इस तरह राज्य सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न नदियों पर अनेक पुल का निर्माण करा कर राज्य में निर्बाध आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की जा रहीं है। इसके अतिरिक्त पटना रिंग रोड के तर्ज पर बिहार के अन्य शहरों में भी रिंग रोड विकसित करने का प्रस्ताव है। 

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के तर्ज पर बिहार राज्य भी Hybrid Annuity Mode के अन्तर्गत 03 महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें जे॰पी॰ गंगा पथ का विस्तार दीघा से कोईलवर&मुंगेर (साफियाबाद)-बरीयारपुर- सुल्तानगंज पथ& सुल्तानगंज-भागलपुर (सबौर) पर 4-लेन गंगा पथ का निर्माण किया जा रहा है। 

निर्मित पुल संरचनाओं के निरूपित लाईफ स्पैन में पूर्ण उपयोगिता हेतु इनके सही एवं ससमय रख रखाव एवं प्रबंधन के लिए बिहार राज्य पुल प्रबंधन एवं संधारण नीति 2025 लागू की गई है] जिससे बिहार भारतवर्ष में पहला राज्य बन गया है] जिसने पुल संधारण नीति को मूर्त रूप दिया है। 

  पथ निर्माण विभाग द्वारा बिहार पथ आस्तियाँ अनुरक्षण नीति 2013 ¼Road Maintenance Policy -2013) के तहत प्रथम चरण 2013&2018 तक पाँच वर्षों के लिए पथों का सफलतापूर्वक संधारण करने के उपरान्त OPRMC दुसरा चरण 2019&26 तक सात वर्षों के लिए पथों का सफलतापूर्वक संधारण कार्य किया जा रहा है। OPRMC एक निवारक रख रखाव नीति है। यह नीति सड़कों के उत्कृष्ट संधारण हेतु प्रतिबद्ध है।

Trending News

पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
Sep 06, 2026, 2:28:00 PM
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
Sep 06, 2026, 2:04:00 PM