इफ्तार पार्टी में निशांत का सादगी भरा अंदाज़, मूंगफली उठाकर प्रणाम के बाद किया सेवन, पिता की तरह टोपी पहनी

राजधानी पटना के हज भवन में आज जमा खान द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता और मंत्री शामिल हुए

निशांत कुमार

राजधानी पटना के हज भवन में आज जमा खान द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता और मंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा-जमुनी तहजीब का परिचय देते हुए बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी को पारंपरिक टोपी पहनाई, जो चर्चा का केंद्र रहा।

इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार भी पहुंचे हुए हैं। वहीं, इफ्तार पार्टी में निशांत अपने पिता नीतीश की स्टाइल में नजर आए। निशांत को लोगों ने मुस्लिम टोपी पहनाई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने 'बिहार का CM कैसा हो निशांत कुमार जैसा हो" के नारे लगाए।

ये पहला मौका है जब किसी इफ्तार पार्टी में नीतीश और निशांत साथ दिखाई दिए हों। इफ्तार पार्टी में निशांत ने बादाम उठाई और उसे प्रणाम कर खाया। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने निशांत के साथ सेल्फी ली।

जमा खान के इफ्तार पार्टी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और शाहनवाज हुसैन भी पहुंचे हैं। निशांत ने बीजेपी के दोनों नेताओं से मुलाकात भी की।

इस आयोजन के जरिए जदयू ने अल्पसंख्यक समाज के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करने का संदेश दिया है। मंत्री जमा खान और अन्य नेताओं ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इफ्तार के बाद सामूहिक नमाज अदा की गई, जिसमें देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

Trending News

आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
Aug 26, 2026, 8:15:00 PM
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Aug 26, 2026, 8:03:00 PM
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
Aug 26, 2026, 7:57:00 PM
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 7:46:00 PM
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
Aug 26, 2026, 7:39:00 PM
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
Aug 26, 2026, 7:17:00 PM
 साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
Aug 26, 2026, 7:10:00 PM
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Aug 26, 2026, 7:01:00 PM
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Aug 26, 2026, 6:58:00 PM
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
Aug 26, 2026, 6:51:00 PM