CO करे परेशान तो सीधे करें शिकायत, गुस्से में विजय सिन्हा, अफसरों को लगाई फटकार

बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण कार्यशाला में अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

विजय सिन्हा

बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण कार्यशाला में अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। राज्य भर से आए एडीएम, डीसीएलआर और अंचलाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया।

उप मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब सभी अंचल कार्यालय और डीसीएलआर कार्यालय में शिकायत पेटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। आम लोग जमीन से संबंधित शिकायत लिखित रूप में पेटी में डाल सकेंगे। सीओ कार्यालय की शिकायत पेटी सिर्फ वही अंचलाधिकारी खोलेंगे, जबकि डीसीएलआर कार्यालय में सीओ के खिलाफ की गई शिकायतों की पेटी डीसीएलआर खुद खोलेंगे। इससे आम जनता की जमीन से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।

विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जमीन के मामलों में फर्जीवाड़ा करने वालों पर आपराधिक कानूनों के तहत 31 दिसंबर तक प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि दस्तावेजों में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए स्पेशल टीम और उड़न दस्ते का गठन किया जाएगा, जो औचक जांच करेंगे। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा, “जो पकड़े जाएंगे, उनका इलाज कर दिया जाएगा।”

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी बेहतर काम करेंगे, उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा। आम जनता को बरगलाना अब महंगा पड़ेगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय सीमा के अंदर सभी सेवाएं देना सुनिश्चित करें। बेवजह आवेदन लटकाने वाले अब नहीं बचेंगे। उन्होंने कार्यशाला के दिन छुट्टी पर रहने वाले अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया और कहा कि भागने से काम नहीं चलेगा, जो भागेंगे उनका पीछा अंतिम समय तक किया जाएगा।

विजय कुमार सिन्हा ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि उन्हें जो कानूनी अधिकार दिए गए हैं, उनका सही इस्तेमाल करें। झूठा शपथ देने वालों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करें और निर्दोष लोगों को परेशान न करें।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM