“मूंछ भी नहीं आई थी तब केस हुआ”, ताजपोशी के बाद BJP-NDA पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है

Tejashwi yadav

राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर राजनीतिक साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी और एनडीए की सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी “राजनीतिक भ्रूण हत्या” कराई जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि जब उनकी मूंछ भी नहीं आई थी, तब से ही उन पर ईडी और सीबीआई के मामले लाद दिए गए। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी में शामिल न होने की वजह से उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए।

अपने पिता लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वह डरने वालों में से नहीं हैं और किसी भी कीमत पर अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि सत्ता के लिए बीजेपी में जाना उन्हें मंजूर नहीं है।

समारोह के दौरान बड़ी संख्या में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनका सपना है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में आरजेडी का जनाधार देशभर में बढ़ाया जाएगा और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले आरजेडी कार्यकर्ताओं को फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेजा जाता है और सरकार उन्हें लगातार परेशान कर रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में एक बार फिर आरजेडी की सरकार बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने दावा किया कि जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़ा, उसके बाद राजनीतिक बदले की भावना से उनके खिलाफ केस दर्ज कराए गए। तेजस्वी ने साफ किया कि अब वह चुप नहीं बैठेंगे और सरकार की हर साजिश का खुलकर जवाब देंगे।

Trending News

करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM