‘हमें आपकी आदत है…’ विजय चौधरी हुए भावुक, जाते-जाते नीतीश कुमार बोले- 1 करोड़ नौकरी, महिलाओं को 2-2 लाख देंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को सुपौल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के विकास कार्यों की चर्चा की और आने वाले पांच वर्षों के लिए अपनी सरकार का विजन भी जनता के सामने रखा

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को सुपौल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के विकास कार्यों की चर्चा की और आने वाले पांच वर्षों के लिए अपनी सरकार का विजन भी जनता के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार देना, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और बिहार में उद्योग तथा बुनियादी ढांचे को तेजी से विकसित करना है।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जाते-जाते आने वाले 5 साल का विजन बताया। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। महिलाओं को रोजगार के लिए 2-2 लाख दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में कोई विकास का काम नहीं हुआ। वो गड़बड़ किया तो अपनी पत्नी को CM बना दिया। उन लोगों के किसी के लिए कुछ नहीं किया। हमने महिलाओं के लिए काम किया है।

शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरते थे। हमारी सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया। आज देखिए कितनी तेजी से विकास के काम हो रहे हैं।

महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया है और 2016 से सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए 2006 में विश्व बैंक की मदद से कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसे जीविका दीदी के नाम से जाना जाता है। इससे लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की भी तारीफ की और कहा कि बिहार के विकास में केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2024 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता दी गई है और मखाना बोर्ड के गठन जैसे फैसलों से राज्य के किसानों और उद्यमियों को फायदा होगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा ताकि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में रोजगार को दोगुना करना और प्रति व्यक्ति आय को भी दोगुना करना है।

सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य बिहार को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना और राज्य के लोगों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग से बिहार आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM