हूल दिवस पर कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, शहीदों के संघर्ष को बताया प्रेरणास्रोत

हूल दिवस पर कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, शहीदों के संघर्ष को बताया प्रेरणास्रोत

रांची में हूल दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह कांग्रेस भवन में सिद्धू-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोराबादी स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क पहुंचकर अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 30 जून 1855 भारतीय इतिहास का गौरवशाली दिन है, जब संथाल परगना के भगनाडीह से सिद्धू-कान्हू ने अंग्रेजी शासन, महाजनी शोषण और जमींदारी अत्याचार के खिलाफ संथाल हूल का शंखनाद किया था। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विद्रोह नहीं था, बल्कि भारत की आजादी की लड़ाई की पहली संगठित जनक्रांति थी, जिसने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी। उन्होंने कहा कि सिद्धू-कान्हू चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित हजारों आदिवासी वीरों ने अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। इस संघर्ष ने अंग्रेजों को आदिवासी क्षेत्रों की प्रशासनिक व्यवस्था पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया और आगे चलकर संथाल परगना को अलग प्रशासनिक इकाई के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

केशव महतो कमलेश ने यह भी कहा कि संथाल हूल ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और चेतना दी। वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से पहले हुए इस आंदोलन ने यह संदेश दिया कि भारत की जनता किसी भी कीमत पर गुलामी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती वीरों और क्रांतिकारियों की धरती रही है और सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीदों के सपनों के अनुरूप सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जल, जंगल, जमीन, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का सामूहिक संकल्प दोहराया।

Trending News

DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM