CM नीतीश और भाई बीरेंद्र के बीच हॉट टॉक, दवा समय से खा लिया कीजिए

बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री और राजद विधायक भाई वीरेंद्र में भिड़ंत हो गई. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े सवाल के दौरान मुख्यमंत्री और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत हुई।

Bhai Virendra

बिहार विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान आज सदन में उस समय तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जब लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र आमने-सामने आ गए। मामला मनेर विधानसभा क्षेत्र में आर्सेनिक युक्त पानी से हो रही बीमारियों को लेकर उठाए गए प्रश्न का था।

दरअसल, विभाग के मंत्री संजय सिंह सदन में जवाब दे रहे थे, लेकिन राजद विधायक भाई वीरेंद्र उनके उत्तर से संतुष्ट नजर नहीं आए। वे बार-बार अपनी सीट से खड़े होकर सरकार को घेरने लगे और आर्सेनिक की समस्या पर ठोस कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हस्तक्षेप किया और भाई वीरेंद्र को टोका।

सीएम नीतीश कुमार ने भाई वीरेंद्र के स्वेटर पर टिप्पणी करते हुए हल्के अंदाज में कहा, “अभी इसकी क्या जरूरत है? क्यों पहने हैं?” मुख्यमंत्री ने यह बात अपनी सीट पर बैठे-बैठे इशारों में कही, जिससे सदन में हलचल बढ़ गई। इस पर भाई वीरेंद्र ने भी तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी, आप ही ने स्वेटर दिया है, इसलिए पहने हैं। आप भूल जाते हैं, समय पर दवाई खाइए तो नहीं भूलिएगा।”

भाई वीरेंद्र के इस बयान के बाद सदन में शोर-शराबा और बढ़ गया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी खड़े हुए और उन्होंने कहा, “भाई वीरेंद्र जी, आपको आर्सेनिक पानी की जांच करानी है या जांच टीम के साथ खुद जाना चाहते हैं? मुख्यमंत्री ने आपको स्वेटर पर इसलिए टोका क्योंकि अब इतनी ठंड नहीं है कि स्वेटर पहना जाए।”

आर्सेनिक जैसे गंभीर मुद्दे पर शुरू हुई चर्चा कुछ देर के लिए राजनीतिक तकरार में बदल गई, हालांकि मूल सवाल मनेर क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा रहा।

Trending News

 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM