नए साल में नए पत्ते पर शिफ्ट होगा गृह मंत्री सम्राट चौधरी का कार्यालय, 5 कमरों वाला तैयार हो रहा हाईटेक ऑफिस

बिहार के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के दफ्तर का पता जल्द ही बदलने जा रहा है. सम्राट का नया दफ्तर मुख्य सचिवालय में शिफ्ट किया जाएगा

सम्राट चौधरी

बिहार के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के दफ्तर का पता जल्द ही बदलने जा रहा है. सम्राट का नया दफ्तर मुख्य सचिवालय में शिफ्ट किया जाएगा. नए साल की शुरुआत से गृह मंत्री का दफ्तर यही से ही काम करेगा. फिलहाल राज्य का गृह विभाग सरदार पटेल भवन से काम करता है, लेकिन सरदार पटेल भवन के निर्माण से पहले गृह विभाग भी मुख्य सचिवालय में ही हुआ करता था. अब एक बार फिर गृह विभाग की वापसी मुख्य सचिवालय में होने जा रही है.

गृह मंत्री बनने के बाद सम्राट ने सरदार पटेल भवन पहुंचकर पद संभाला था, जहां वर्तमान में गृह मंत्री का चैंबर स्थित है. हालांकि सरदार पटेल भवन की मुख्य सचिवालय से अधिक दूरी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि गृह मंत्री का चैंबर मुख्य सचिवालय में ही तैयार किया जाए. इससे प्रशासनिक समन्वय और निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग का प्रभार था. कैबिनेट की बैठकें भी मुख्य सचिवालय में ही होती हैं और सरकार के अधिकांश बड़े फैसले यहीं लिए जाते हैं. ऐसे में गृह मंत्री का कार्यालय मुख्य सचिवालय में होना सरकार के कामकाज को और सुगम बनाएगा.

मुख्य सचिवालय में गृह मंत्री सम्राट चौधरी के लिए एक नया हाईटेक चैंबर बनाया जा रहा है. भवन निर्माण विभाग ने चैंबर अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है और निर्माण कार्य तेजी से जारी है. दो मंत्रालयों के स्थान को मिलाकर गृह मंत्री का यह नया चैंबर तैयार किया जा रहा है. चैंबर की लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 19 फीट होगी. इसके साथ ही एक बड़ा और आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम भी बनाया जा रहा है.

जिस चैंबर को अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए तैयार किया जा रहा है, वह पहले बिहार के डीजीपी का चैंबर हुआ करता था. मुख्य सचिवालय में शिफ्ट होने के बाद सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिक नजदीक रहेंगे, जिससे प्रशासनिक तालमेल बेहतर होगा. इसके साथ ही गृह सचिव भी एक बार फिर मुख्य सचिवालय में ही बैठेंगे.

मुख्य सचिवालय में कमरा संख्या 284 गृह मंत्री सम्राट चौधरी का और कमरा संख्या 289 गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) का नया पता होगा. कुल पांच कमरे गृह विभाग को अलॉट किए गए हैं.

पांच कमरों में से तीन कमरों में चैंबर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. बिजली से जुड़े सभी काम पूरे हो चुके हैं, जबकि टाइल्स लगाने और अन्य साज-सज्जा का काम जारी है. दीवारों पर वॉल पुट्टी, वॉशरूम और अन्य बुनियादी कार्य पूरे कर लिए गए हैं. अब केवल फिनिशिंग का काम बाकी है. गौरतलब है कि गृह विभाग को साल 2018 में सरदार पटेल भवन में शिफ्ट किया गया था, लेकिन अब एक बार फिर प्रशासनिक सुविधा और सुचारु संचालन के लिए गृह विभाग की वापसी मुख्य सचिवालय में होने जा रही है

नए साल में नए पते पर शिफ्ट होगा गृह मंत्री सम्राट चौधरी का कार्यालय, 5 कमरों वाला तैयार हो रहा हाईटेक ऑफिस

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM