हिजाब विवाद पर DGP से सवाल, जवाब में मिला: छेड़छाड़ रोकने को बनेगी ब्रिगेड, 2000 स्कूटी खरीदेगी पुलिस

वर्ष 2025 की समाप्ति से पूर्व बिहार गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के आंकड़ों को साझा किया गया

डीजीपी

वर्ष 2025 की समाप्ति से पूर्व बिहार गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें राज्य की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के आंकड़ों को साझा किया गया। इस दौरान डीजीपी विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की बेहतर नीतियों और पुलिस की सक्रियता से बिहार में अपराध के ग्राफ में भारी गिरावट आई है।

बिहार पुलिस के महानिदेशक से पत्रकार ने पूछा, सम्राट चौधरी कहते हैं, मनचले जो राह चलती लड़कियों का दुपट्टा खींचते हैं, उन्हें रोकने के लिए कार्रवाई होगी, तो क्या मुख्यमंत्री द्वारा महिला के हिजाब खींचने पर आप एक्शन लेंगे।

इस सवाल को डीजीपी विनय कुमार टाल गए। और मनचलों को रोकने के लिए सम्राट चौधरी का पुराना बयान और पुलिस की पॉलिसी बताने लगे।

उन्होंने कहा, 'मनचलों को रोकने के लिए अवेयर ब्रिगेड बनी है। अगले साल 2 हजार स्कूटी खरीदने की योजना है। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस को तैनात किया जाएगा। जैसे कोचिंग संस्थान है, कॉलेज है।'

प्रेस वार्ता में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है:

हत्या: 7.72% की कमी

डकैती: 24.87% की भारी गिरावट

दंगा: 17.97% की कमी

BNSS की धारा 107 के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब तक 1419 अपराधियों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 405 के विरुद्ध माननीय न्यायालय में प्रस्ताव भेजा गया है। वर्तमान में 70 अपराधियों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

पुलिस ने इस साल अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है:

कुल गिरफ्तारियां: जनवरी से नवंबर के बीच 3,35,116 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

हथियार बरामदगी: 4528 अवैध हथियार और 28,414 कारतूस जब्त किए गए।

विशेष अभियान: सांप्रदायिक हिंसा (1308), पुलिस पर हमला (524), मॉब लिंचिंग/भीड़ हिंसा (58) और हर्ष फायरिंग (64) सहित विभिन्न गंभीर मामलों में कुल 6854 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM