हिजाब विवाद: बीजेपी नेता CP सिंह ने कहा- दिल्ली ब्लास्ट से नुसरत का कनेक्शन

नीतीश कुमार के हिजाब विवाद के बीच झारखंड में बीजेपी नेता सीपी सिंह का विवादित बयान सामने आया है. जिस महिला डॉक्टर का सीएम द्वारा हिजाब खींचा गया था अब सीपी सिंह ने उस डॉक्टर का दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन होने का शक जताया है

BJP

नीतीश कुमार के हिजाब विवाद के बीच झारखंड में बीजेपी नेता सीपी सिंह का विवादित बयान सामने आया है. जिस महिला डॉक्टर का सीएम द्वारा हिजाब खींचा गया था अब सीपी सिंह ने उस डॉक्टर का दिल्ली ब्लास्ट से कनेक्शन होने का शक जताया है. उन्होंने कहा कि मुझे तो ये लगता है कि इस डॉक्टर का कनेक्शन दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट से तो नहीं है.

झारखंड बीजेपी के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि, 'सीएम नीतीश ने किसी गलत भावना से महिला डॉक्टर का हिजाब नहीं हटाया था। वे तो सिर्फ उसे बेटी की नजर से देख रहे थे।'

उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों ने इसे इतना तूल दे दिया कि मामला पाकिस्तान तक पहुंच गया। मुझे लगता है अब नुसरत के बैकग्राउंड की जांच की जानी चाहिए कि कहीं उसके तार दिल्ली लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से तो नहीं जुड़े हैं। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि नुसरत की पूरी जन्मकुंडली निकालिए और देखिए कि वाकई में ये डॉक्टर भी है या नहीं।

बांग्लादेश, यूक्रेन से पढ़कर आई है, या इंडिया में पढ़ी है। ये जांच में ही पता चलेगा, क्योंकि जिस प्रकार यूपी से लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी का तार जुड़ा है। हो सकता है कि ऐसे लोगों का तार इससे भी जुड़ा हुआ हो।

बीजेपी नेता सीपी सिंह ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को भी घेरा. सीपी सिंह ने कहा, ''स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि उसको झारखंड में लाएंगे और तीन लाख रुपये की सैलरी देंगे. भाई आप सभी बुर्का वाली डॉक्टर को यहां ले आइए, आपको कौन रोकता है? जिसको इलाज कराना होगा, वो उससे कराएगा जिसे नहीं कराना होगा वो नहीं कराएगा.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''मैं समझता हूं कि इस प्रकार से एक स्वास्थ्य मंत्री का बयान देना उचित नहीं है. स्वास्थ्य मंत्री इतना फड़फड़ा रहे हैं जैसे कि सभी इन्हीं के हाथ में है. यहां के डॉक्टर पढ़ लिखकर बाहर जा रहे हैं, उन्हें तो आप रोक नहीं पा रहे हैं. सुविधा दे नहीं रहे हैं. मैं यही कहूंगा कि ये बड़बोले आदमी है, इन्हें बोलने से होता क्या है?

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM