हिजाब खींचने का मामला: पप्पू यादव बोले- यह बाप और बेटी का भाव, पत्नी रंजीत बोलीं-बर्दाश्त के काबिल नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला के हिजाब हटाने की कोशिश करने वाला वीडियो वायरल होने पर राज्य ही नहीं बल्कि देश भर का सियासी पारा गर्मा गया है।

Pappu Yadav

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला के हिजाब हटाने की कोशिश करने वाला वीडियो वायरल होने पर राज्य ही नहीं बल्कि देश भर का सियासी पारा गर्मा गया है। आरजेडी, कांग्रेस समेत अन्य कई विपक्षी दलों के नेता नीतीश के वीडियो की निंदा करने लगे हैं। इस बीच पूर्णिया से कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सीएम नीतीश का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि हिजाब नहीं हटाया गया, बल्कि नीतीश के मन में बाप-बेटी वाला भाव था। हालांकि, पप्पू की पत्नी एवं कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने नीतीश के महिला का हिजाब हटाने को शर्मनाक बताते हुए उसे बर्दाश्त के काबिल नहीं करार दिया है।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा, "उन्होंने (नीतीश कुमार) ने हिजाब नहीं हटाया है। उनके मन में बेटी और बाप का भाव था। हिजाब हटाने को हम सही नहीं मानते हैं, लेकिन आलोचना सकारात्मक रूप से होनी चाहिए। जरूरी नहीं कि हर आलोचना नकारात्मक हो। हिजाब नहीं हटाना चाहिए था, लेकिन उनकी जो दृष्टि और भाव था वो पिता-बेटी का था।"

पप्पू यादव की पत्नी एवं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा, "इसका शब्दों में बखान नहीं किया जा सकता है। वे (नीतीश) बुजुर्ग हैं लेकिन ये बर्दाश्त के काबिल नहीं है। आपने एक महिला का जिस तरीके से हिजाब हटाने की कोशिश की, यह बहुत शर्मनाक है। अगर किसी महिला का दुपट्टा या हिजाब हटा रहे हैं, उसे आप हटा रहे हैं, यह बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है। उन्हें आत्मग्लानि होनी चाहिए और खुद से इस्तीफा देना चाहिए।"

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया और सीएम पर निशाना साधते हुए कहा-नीतीश जी को यह क्या हो गया है, उनकी मानसिक स्थिति बहुत दयनीय स्थिति में पहुंच गई है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM