हिजाब विवाद: दोस्त का दावा—20 दिसंबर को नौकरी जॉइन करेंगी नुसरत, CM से नाराज़ नहीं, लेकिन जो हुआ वो गलत

मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन के हिजाब से जुड़े मामले ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है। हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच यह साफ हो गया है कि डॉ. नुसरत परवीन की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोई नाराजगी नहीं है और वह अपनी सरकारी नौकरी जॉइन करने जा रह

Nitish Kumar

मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन के हिजाब से जुड़े मामले ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है। हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच यह साफ हो गया है कि डॉ. नुसरत परवीन की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कोई नाराजगी नहीं है और वह अपनी सरकारी नौकरी जॉइन करने जा रही हैं।

राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) मोहम्मद महफजुर रहमान ने इस बात की पुष्टि की है कि डॉ. नुसरत परवीन 20 दिसंबर को अपनी नौकरी जॉइन करेंगी। उन्होंने बताया कि नुसरत की अपनी एक दोस्त से बातचीत हुई है, जिसमें उसने साफ कहा है कि वह मुख्यमंत्री से नाराज नहीं है और जॉइनिंग को लेकर फैली अटकलें निराधार हैं। हालांकि, जॉइनिंग का समय अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

दरअसल, 15 दिसंबर को पटना में आयोजित जॉइनिंग लेटर वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. नुसरत परवीन का हिजाब हल्के से सरका दिया था। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने इसे व्यक्तिगत दायरे में दखल बताते हुए नाराजगी जाहिर की।

डॉ. नुसरत परवीन को पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने बताया कि वह पढ़ाई में बेहद होशियार रही हैं और हमेशा नियमित रूप से कॉलेज आती थीं। पिछले करीब सात वर्षों से वह हिजाब में ही कॉलेज आती रही हैं और आज तक कॉलेज में किसी ने उनका चेहरा नहीं देखा। उन्होंने यहीं से यूजी किया है और फिलहाल पीजी कर रही हैं, जिसमें उनका अभी एक साल बाकी है।

टीचर के अनुसार, जब नुसरत को जॉइनिंग से जुड़ा मैसेज मिला था, तो वह बेहद खुश थीं और अपने भविष्य को लेकर कई सपने देख रही थीं। लेकिन इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से आहत हुई हैं और पिछले चार दिनों से कॉलेज नहीं आई हैं। हालांकि, शिक्षक का मानना है कि जो हुआ वह इंटेंशनली नहीं था, लेकिन ऐसा होना भी सही नहीं कहा जा सकता।

पटना के कदमकुआं इलाके में स्थित राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल यूनानी चिकित्सा का एक प्रमुख केंद्र है। यहां बीयूएमएस की पढ़ाई होती है और अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। डॉ. नुसरत परवीन यहीं अपनी पढ़ाई के साथ प्रैक्टिस भी कर रही हैं।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM