फुल एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, लगातार दूसरे दिन अधिकारियों के साथ बैठक, किया बड़ा ऐलान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अपने विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की।

 फुल एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, लगातार दूसरे दिन अधिकारियों के साथ बैठक, किया बड़ा ऐलान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अपने विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। निशांत ने अधिकारियों से अस्पतालों की जानकारी ली और निर्देश दिया है कि गरीबों को हर स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जाए। 

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आज शनिवार को लगातार दूसरे दिन अपने विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पटना मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ बिहार के सभी बड़े अस्पतालों के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गरीबों को हर स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जाए। 

निशांत कुमार ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है। उसे ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रहा हूं।  स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने की कोशिश करूंगा। चाहे अमीर हो, गरीब हो कोई भी हो किसी भी जाति का हो सबको बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे सकें।  उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र हो सब जगह एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की हमारी कोशिश होगी।  

इससे पहले निशांत कुमार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया। काम संभालते ही निशांत कुमार ने पहले ही दिन 10 बड़े निर्देश जारी किया है।  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निशांत ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM