CM नीतीश के आश‍िक हैं वे; दुरदुराया जाना अच्‍छा नहीं लगा, तिवारी ने त्यागी-नीतीश के पुराने संबंधों को याद किया

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए भारत रत्‍न की पैरोकारी कर जनता दल युनाइटेड (JDU) के सीनियर लीडर रहे केसी त्‍यागी अलग-थलग पड़ गए हैं।

Nitish Kumar

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए भारत रत्‍न की पैरोकारी कर जनता दल युनाइटेड (JDU) के सीनियर लीडर रहे केसी त्‍यागी अलग-थलग पड़ गए हैं। 

ऐसे में राजद के सीनियर लीडर शिवानंद त‍िवारी ने उनके प्रत‍ि संवेदना जताई है। सोशल मी‍ड‍िया पोस्‍ट पर उन्‍होंने एक समय नीतीश कुमार के साथ उनकी करीबी की चर्चा भी की है। 

शिवानंद त‍िवारी ने ल‍िखा है, केसी त्यागी नीतीश जी के आश‍िक हैं, लेकिन यह एक तरफा मोहब्बत की तरह है। एक वक़्त था जब नीतीश कुमार की बात केसी के ही मुंह से निकला करती थी। 

पत्रकारों को कोई संशय होता था तो वे केसी को ही फोन लगाते थे। दोस्त परस्त हैं केसी। सन 77 से ही हमलोगों की मुलाकात है। 

त‍िवारी ने आगे ल‍िखा है, संसद के केंद्रीय हॉल में केसी कभी अकेले नहीं दिखाई देते थे। उनकी शेरों शायरी और पुराने क़िस्सों को सुनने के लिए दो चार लोग तो ज़रूर उनको घेरे रहते थे। सुनाने का उनका अंदाज भी ख़ास होता था। 
हम दोनों एक-दूसरे के प्रशंसक हैं, लेकिन नीतीश कुमार भी तो ख़ास ढाँचे में बने हुए हैं। हमको पार्टी से निकालना हुआ तो उसकी चिट्ठी केसी से ही निकलवाई। 

बचपन में कहावत सुनते थे, जो तेज होता था, अच्छा लिखता बोलता था तो वैसों के लिए एक मुहावरे का इस्तेमाल होता था- 'कलम तोड़ स्याही' पी जाना, ताकि दूसरा कोई वैसा नहीं लिख पाए। 

याद है एक मर्तबा केसी ने नीतीश जी के लिए कहा था "जैसे हवा को कोई मुट्ठी में बंद नहीं कर सकता, जैसे फूलों की सुगंध को कोई फैलने से नहीं रोक सकता, वैसे ही नीतीश कुमार के सुशासन और उनके विचारों की गूंज को बिहार की सीमाओं में कैद नहीं किया जा सकता।"

मैंने इसको नोट कर लिया था। यह उन दिनों की बात है जब नीतीश कुमार की क़ाबिलियत प्रधानमंत्री के रूप में दर्शाई जा रही थी। 

इसलिए केसी के उस लाजवाब कसीदे पर ताली बजी थी, लेकिन भारत रत्न वाली बात हज़म नहीं हुई। पता नहीं क्यों आज के दिन नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की बात केसी ने क्यों उठाई ?

कहीं नीतीश जी को भारत रत्न का पात्र बता कर केसी त्यागी ने उन पर व्यंग्य तो नहीं किया है ! यह तो वही बता सकते हैं, लेकिन केसी के लिए जिस दुरदुराने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया वह मुझे अच्छा नहीं लगा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM