खोदा पहाड़ निकली चूहिया! घर के पास ही मिला गोपाल मंडल का लापता बेटा, पिता ने कई जिलों को छान डाला

भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल के लापता बेटे तरुण को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बरारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर यह बड़ी कामयाबी हासिल की।

खोदा पहाड़ निकली चूहिया! घर के पास ही मिला गोपाल मंडल का लापता बेटा,  पिता ने कई जिलों को छान डाला

भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल के लापता बेटे तरुण को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बरारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर यह बड़ी कामयाबी हासिल की। खास बात यह रही कि तरुण अपने ही घर के पास स्थित मुसहरी टोला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से मिला। जो पूर्व विधायक गोपाल मंडल के खुद के आवासीय परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। परिजनों ने कई जिलों में उसकी खोजबीन की। आखिरकार वह पिता के आवास के पास स्थित कॉलोनी से बरामद हुआ। 

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। वह भाई से विवाद के बाद गुस्से में घर छोड़कर चला गया था। 18 मई की शाम तरुण कुमार नीरज का अपने छोटे भाई आशीष मंडल से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। भाई से बहस के बाद तरुण बेहद गुस्से में आ गया और बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर निकल गया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

तरुण के अचानक गायब होने से पूर्व विधायक गोपाल मंडल  के घर में हड़कंप मच गया। पिछले 48 घंटे तक परिवार, रिश्तेदार और समर्थक लगातार उसकी तलाश करते रहे और उसे ढूंढने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भागलपुर के अलावा पूर्णिया, रुपौली, धमदाहा, कटिहार, नवगछिया, मुंगेर, कहलगांव और पीरपैंती जैसे कई इलाकों में तरुण की सरगर्मी से खोजबीन की गई। सभी करीबियों और दूर के रिश्तेदारों से भी संपर्क साधा गया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। 

लगातार तलाश के बाद भी तरुण का पता नहीं चला, तब बरारी थाने में उसके लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण भागलपुर के एसएसपी ने तुरंत एक्शन लिया।  उन्होंने बरारी थानाध्यक्ष विकास कुमार और पुलिस की विशेष टेक्निकल सेल को एक टीम बनाकर जल्द से जल्द बेटे की बरामदगी का टास्क सौंपा।  

पुलिस की टेक्निकल सेल ने मोबाइल लोकेशन और स्थानीय इनपुट के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की।  बुधवार की शाम पुलिस की टीम ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए तरुण को उसके अपने ही घर के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से बरामद कर लिया।  तरुण के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने बताया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM