गिरिराज बोले- नीतीश ने हिजाब हटाकर सही किया, ये इस्लामिक देश नहीं, चेहरा तो दिखाना ही होगा'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र देने के दौरान महिला के चेहरे से हिजाब हटाने के मामले पर सियासी बयानबाजी जारी है. अब इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने कोई गलत काम नहीं किया.

गिरिराज सिंह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र देने के दौरान महिला के चेहरे से हिजाब हटाने के मामले पर सियासी बयानबाजी जारी है. अब इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने कोई गलत काम नहीं किया. अगर कोई नियुक्ति पत्र लेने जा रहा है या जा रही हो, क्या वह चेहरा नहीं दिखाएंगे. ये कोई इस्लामिक देश है क्या. नीतीश ने एक गार्जियन की हैसियत से ये किया है. आप पासपोर्ट लेने या एयरपोर्ट पर जाते हैं तो क्या चेहरा नहीं दिखाते. भारत में कानून का राज चलेगा, नीतीश कुमार जी ने ठीक किया. जब उन्हें बताया गया उक्त महिला के नौकरी ज्वाइन न करने की खबरें हैं. वह नौकरी को रिफ्यूज कर रही हैं. इस पर गिरिराज ने कहा कि वह रिफ्यूज करें या जहन्नूम जाएं.

इससे पहले नीतीश को लेकर यूपी के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने भी ऐसा बयान दिया था कि उन्हें सफाई देनी पड़ी थी. उन्होंने कहा था कि अगर कहीं और छू देते तो क्या हो जाता. इसके बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मंत्रियों ने बिना शर्त माफी मांगने की मांग की थी.इसके बाद संजय निषाद ने सफाई दी थी कि मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया. बयान को गलत समझा गया. शोर-शराबे और अनुवाद में उसका असली मतलब खो गया. 

दरअसल, सोमवार को CM नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर नुसरत को पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद उसे देखने लगे। महिला भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई।

CM ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी। महिला ने जवाब दिया, हिजाब है सर। CM ने कहा कि हटाइए इसे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया।

इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को रोकने के प्रयास में उनकी आस्तीन खींचते हुए नजर आए। हिजाब हटाने से महिला थोड़ी देर के लिए असहज हो गई। आसपास मौजूद लोग हंसने लगे।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM