जीतन राम मांझी पर पथराव के बाद एक्शन में पुलिस, 2 युवक गिरफ्तार, बॉडीगार्ड घायल

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी पर हमला हुआ है। बिहार के गया जिले के खिजरसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी पर एक युवक ने पत्थर फेंक दिया।

जीतन राम मांझी पर पथराव के बाद एक्शन में पुलिस, 2 युवक गिरफ्तार,  बॉडीगार्ड घायल

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी पर हमला हुआ है।  बिहार के गया जिले के खिजरसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी पर एक युवक ने पत्थर फेंक दिया। पत्थरबाजी की इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। इस पथराव में केंद्रीय मंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे, मगर उनके ठीक पीछे खड़े बॉडीगार्ड को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़े दो युवकों को हिरासत में ले लिया।  दोनों से फिलहाल पूछताछ जारी है। 

नीमचक बथानी के एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मौखिक जानकारी मिलने पर पुलिस स्वत संज्ञान लेते हुए छानबीन कर रही है। एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार के अनुसार, स्कूल प्रबंधन या किसी नेता की ओर से अभी तक थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।  पुलिस ने लिखित शिकायत की अपील की है, जिसके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। 

एसडीपीओ ने कहा कि  इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस की कार्रवाई चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।  सही तथ्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक मंत्री पर पत्थर फेंके जाने की पुष्टि पूरी तरह से नहीं हुई है। 

दरअसल गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के सिसवर में स्थित संत थामस इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार की शाम सात बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पहुंचे थे। मंच पर जैसे अपनी बात केंद्रीय मंत्री रख रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री के मंच के पीछे की ओर से अचानक दो पत्थर फेंका गया, जो मंच पर आकर गिरा। इसके बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं लगी। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री बिना अपनी बात रखे लौट गए।

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी की समधन सह बाराचट्टी विधानसभा की विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हमला हुआ था। जिसको लेकर सितासत तेज है।  इसके बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को भी धमकी मिलने की सूचना सामने आई थी। इन घटनाओं से जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM