गया में अभिनेता अली खान के भांजे राहत अली खान की संदिग्ध मौत, पत्नी पर चाय में जहर देने का आरोप

बिहार के गया जिले के कोठी सोहेल थाना क्षेत्र के पोखरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. फिल्म अभिनेता अली खानके भांजे राहत अली खान की मौत का मामला सामने आया है.

राहत अली खान

बिहार के गया जिले के कोठी सोहेल थाना क्षेत्र के पोखरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. फिल्म अभिनेता अली खानके भांजे राहत अली खान की मौत का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों का दावा है कि राहत की पत्नी ने उन्हें चाय में जहर देकर इस हत्या की कोशिश की, जिसके कारण राहत की हालत बिगड़ गई और पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. यह मामला 15 फरवरी की रात का बताया जा रहा है

राहत अली खान की शादी गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र की निवासी से हुई थी. दोनों का एक बच्चा भी है. शादी के कुछ महीनों बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी. परिजनों के अनुसार, झगड़ों के कारण पत्नी अक्सर राहत को झूठे केस में फंसाने या हत्या की धमकी देती थी. इससे पहले भी पत्नी ने राहत के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया था, जिसमें राहत को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी. बात-बात पर पुलिस बुलाकर हंगामा करने का भी आरोप लगाया गया है.

परिजनों के मुताबिक, 15 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे पत्नी ने राहत को चाय में जहर मिलाकर पिलाया. तबीयत बिगड़ने पर परिवार ने पहले स्थानीय चिकित्सक को दिखाया, फिर उन्हें गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान राहत की मौत हो गई. मृतक के पिता सदी कुल्लाह खान ने सोहेल थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें पत्नी के अलावा उसके माता-पिता और भाइयों पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है

घटना के बाद राहत की पत्नी ने ही पुलिस को फोन कर सूचना दी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पूछताछ के बाद पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इमामगंज पुलिस अनुमंडल के डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे और शुरुआती जांच चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि मौत जहर से हुई या कोई अन्य कारण था. पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या यह हत्या थी या आत्महत्या का मामला.

राहत अली खान फिल्म अभिनेता अली खान के भांजे थे, जबकि उनके बड़े भाई सनाउल्लाह खान भी भोजपुरी फिल्मों में अभिनेता हैं. राहत गांव में ही लेडीज पर्स और बैग बनाने का स्टार्टअप चला रहे थे. वे स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता भी करते थे और यूट्यूबर के रूप में सक्रिय थे. उनकी मौत से पूरा परिवार गमगीन है और इलाके में शोक की लहर है.

Trending News

भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM