गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार में मंगलवार को ‘वीर शहीद गंगू मेहतर शहादत दिवस एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए।

गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार में मंगलवार को ‘वीर शहीद गंगू मेहतर शहादत दिवस एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए और वीर शहीद गंगू मेहतर वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

‎इस अवसर पर संजय सरावगी ने कहा कि आज 8 सितंबर के दिन 1857 के महान क्रांतिकारी वीर शहीद बाबू गंगू मेहतर वाल्मीकि के शहादत दिवस पर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मेरा मस्तक गर्व और श्रद्धा से झुक गया है। उन्होंने कहा कि गंगू मेहतर जैसे वीर सपूतों ने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

‎‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दशकों तक देश के इतिहास में केवल कुछ गिने-चुने लोगों का ही महिमामंडन किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले ‘नए भारत’ में उन गुमनाम शूरवीरों को उनका वास्तविक सम्मान मिल रहा है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे सभी महापुरुषों और क्रांतिकारियों के योगदान को समाज के सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

‎संजय सरावगी ने कहा कि वाल्मीकि समाज की गौरवशाली परंपरा और महापुरुषों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उनकी सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

‎‎26 अक्टूबर 2026 को जगजीवन राम शोध संस्थान के सभागार में ‘भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती सह वाल्मीकि के राम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य भगवान महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

‎कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार वाल्मीकि रहे। इस अवसर पर शक्ति पासवान, पिंकू मेहता, ब्यूटी विश्वास पासवान, नीरज राम, जीएस प्रसाद, विकास कुमार गुप्ता, जयप्रकाश निषाद, अरविंद राम सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending News

निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM
वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे  DM-SP
वैशाली में गंगा नदी में डूबी नाव, 10 लोगों के लापता होने की खबर, पहुंचे DM-SP
Sep 08, 2026, 4:05:00 PM
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
'लालू सत्ता के लिए अपना चाल-चरित्र नहीं बदलता' Video जारी कर बोले-नीतीश ने रगड़-रगड़ कर अपना चेहरा चमकाया
Sep 08, 2026, 3:41:00 PM