गंगा पथ का दीघा से कोईलवर तक होगा विस्तार, 6496 करोड़ रुपए खर्च होंगे

पटना शहर से मीठापुर-महुली रोड जुड़ेगा। इसके लिए सिपारा में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके निर्माण पर 1468 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। वर्तमान में सिपारा से महुली तक एलिवेटेड रोड बना है

गंगा पथ का दीघा से कोईलवर तक होगा विस्तार,

पटना शहर से मीठापुर-महुली रोड जुड़ेगा। इसके लिए सिपारा में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके निर्माण पर 1468 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। वर्तमान में सिपारा से महुली तक एलिवेटेड रोड बना है। इसको सिपारा से मीठापुर के बीच जोड़ने का कार्य चल रहा है। वहीं, दीघा से कोईलवर के बीच 35.65 किमी जेपी गंगा पथ के निर्माण पर 6496 करोड़ की राशि खर्च होगी।

इसका निर्माण कार्य अप्रैल से होगा। इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण से ट्रैफिक व्यवस्था स्मूथ होने के साथ शहर से बाहर निकलने में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। वर्तमान में दीघा से दीदारगंज तक 20.50 किमी एलिवेटेड रोड के निर्माण से शहर के लोगों का सफर आसान हुआ है। इस जेपी गंगा पथ के पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन को जोड़ने का कार्य चल रहा है। इससे पटना सिटी इलाके के घनी आबादी को जाम से निजात मिलेगी। वहीं, राज्य के पहले डबल डेकर एलिवेटेड रोड के निर्माण से अशोक राजपथ में जाम से निजात मिली है।

रिंग रोड के निर्माण के बाद तेजी से विकास होगा। इस रिंग रोड को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए शेरपुर से दीघवारा के बीच गंगा नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है। इसके साथ ही पटना शहर से उत्तर बिहार से आने-जाने वाले लोगों के ट्रैफिक व्यवस्था को स्मूथ करने के लिए महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोरलेन गंगा पुल और जेपी गंगा सेतु के समानांतर गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल का निर्माण चल रहा है।

Trending News

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM