बिहार में 4 IAS का तबादला, 2 को एडिशनल प्रभार, तीन नए विभागों में अफसरों की पोस्टिंग

बिहार सरकार ने नए विभाग में अफसरों की पोस्टिंग शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग के पहले सचिव आईएएस अधिकारी राजीव रौशन बनाए गए हैं। वह सारण प्रमंडल के आयुक्त हैं।

IAS

बिहार सरकार ने नए विभाग में अफसरों की पोस्टिंग शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग के पहले सचिव आईएएस अधिकारी राजीव रौशन बनाए गए हैं। वह सारण प्रमंडल के आयुक्त हैं।

युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग के पहले सचिव कौशल किशोर बने हैं। ये दरभंगा प्रमंडल आयुक्त से इस विभाग में भेजे गए हैं।

तीसरा विभाग सिविल विमानन में भी अफसर की पोस्टिंग की गई है। आईएएस निलेश रामचंद्र देवरे को विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है।

1. उच्च शिक्षा विभाग में पोस्टिंग- बिहार सरकार ने नए विभाग के गठन के बाद अब अफसरों की पोस्टिंग शुरू हो गई है। सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में पहला सचिव बनाया है। पहले सचिव के रूप में आईएएस अधिकारी राजीव रौशन तैनात हुए हैं। वह सारण प्रमंडल के आयुक्त हैं। उन्हें सारण से उच्च शिक्षा भेजा गया है। राजीव रौशन आईएएस 2010 बैच के अधिकारी हैं।

2. युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग में पोस्टिंग- युवा, रोजगार, एवं कौशल विकास विभाग के पहले सचिव कौशल किशोर बने हैं। दरभंगा प्रमंडल आयुक्त से बदलकर युवा, रोजगार व कौशल विभाग भेजा गया है। आईएएस कौशल किशोर आईएएस 2010 बैंच के अधिकारी हैं।

सिविल विमानन विभाग में पोस्टिंग- तीसरा विभाग सिविल विमानन में भी अफसरों की पोस्टिंग की गई है। आईएएस निलेश रामचंद्र देवरे को विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है। निलेश रामचंद्र देवरे आईएएस बैंच 2011 के अफसर हैं। यह मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। सरकार ने इन्हें सिविल विमानन का प्रभारी सचिव भी बनाए रखा है।

भागलपुर कमिश्नर आईएएस हिमांशु कुमार राय को दरभंगा भेजा गया है। दरभंगा कमिश्नर के रूप में वह कुर्सी संभालेंगे। हिमांशु कुमार राय आईएएस बैंच 2010 के अधिकारी हैं।

मुंगेर कमिश्नर अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर कमिश्नरी का चार्ज सौंपा है। यह आईएएस 2010 बैंच के अफसर हैं।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM