भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया ने अन्य नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद और विधायक संजीव चौरसिया समेत तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम 'मन की बात' को तन्मयता से सुना।

PM मोदी

पटना: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद और विधायक संजीव चौरसिया समेत तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम 'मन की बात' को तन्मयता से सुना।  

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव और मंत्री रामकृपाल यादव भी प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पीएम मोदी के 'मन की बात' के प्रेरक प्रसंगों को सुना। इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी आज पीएम के मन की बात को सुना।  

इस साल के अंतिम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 की कई तस्वीरें, कई चर्चाएं और कई उपलब्धियों के बारे में बात की, जिन्होंने पूरे देश को एक साथ जोड़ दिया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मन में पूरे एक साल की यादें घूम रही हैं। 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ।  

उन्होंने अपने मन की बात में 'ऑपरेशन सिंदूर' की चर्चा की तो 2025 के खेलों में भारत की सफलता का भी जिक्र किया। पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी जीती और महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। भारत की बेटियों ने 'ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप' जीतकर इतिहास रच दिया।  

'मन की बात' सुनने वालों में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु, कार्यालय मंत्री प्रवीण पटेल, ज्ञान ओझा, सुबोध पासवान सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहे.

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM