भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM


लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। पटना के होटल चाणक्य स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में मिलन समारोह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आरजेडी विधायक भरत बिंद ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दिलीप जायसवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में महागठबंधन के कई और नेता बीजेपी में शामिल होंगे।
मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया पर बड़े फैन बेस और मिथिला क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी उन्हें अपने प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है।
हाल ही में बीजेपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ उनकी तस्वीर भी सामने आई थी। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने को चर्चा तेज हो गई थी।









