पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर

पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी, इन दिनों रानीतिक रूप से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रशांत किशोर जन सुराज की टिकट पर अपना खम ठोक रहे हैं। हर रोज विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं पर जुबानी प्रहार भी कर रहे हैं लेकिन पिछले दो दिनों से वह निशाने पर आ गए हैं। एक तरफ जहां उनकी पार्टी के कुछ बडे चेहरों ने पहले उनका साथ छोडा वहीं दूसरी तरफ अब पोस्टर के माध्यम से उनपर निशाना साधा गया है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस पोस्टर को किसने और कब लगाया। पोस्टर राजधानी में कई जगहों पर लगे हैं।

राजधानी में लगाए गए इन पोस्टर में लिखा है, केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है। इनको वोट नहीं, नोट चाहिए। इस पोस्टर में प्रशांत किशोर को टोपी और  गमछा पहने हुए दिखाया गया है। पोस्टर के नीचे सौजन्यः बांकीपुर की जनता लिखा हुआ है। अब यही पोस्टर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

बता दें कि इससे पहले बुधवार को प्रशांत किशोर को तब तगडा झटका लगा था, पिछले साल संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की टिकट पर कुम्हरार सीट से चुनावी मैदान में उतरे प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो केसी सिन्हा, दीघा सीट से चुनावी मैदान में उतरे रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, मनेर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। वहीं ताजा जानकारी यह भी सामने आ रही है कि फिल्म निर्माता चेतना झांब और कुछ अन्य नेता भी जन सुराज का दामन छोडकर बीजेपी का दामन थामने वाले हैं। बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जिस तरीके से राजनीतिक खबरें सामने आ रही हैं। उनमें इस पोस्टर ने नये चर्चा के विषय को जन्म दे दिया है।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM