प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप

बिहार के चुनावी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई. प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. उन पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया

Prasant kisor

प्रशांत किशोर (PK) पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है. यह मामला वैशाली जिले के राघोपुर थाना में दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी (सीओ) के आवेदन पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है.

बता दें कि, शनिवार को प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे थे. जहां उन्होंने जनता से संवाद किया था. जिसके बाद उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया. चुनावी रणनीतिकार किशोर ने शनिवार को कई ग्रामीणों से मुलाकात की. ग्रामीणों ने उनसे शिक्षा, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत की. किशोर ने लोगों से कहा, "आपका विधायक दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुका है. क्या कभी उसने आपकी समस्याएं सुनीं?” इस पर कई ग्रामीणों ने बताया कि वे तेजस्वी यादव से मिलने में भी सक्षम नहीं हैं.

राघोपुर रवाना होने से पहले पटना में संवाददाताओं से बातचीत में किशोर ने कहा, “सुनने में आ रहा है कि तेजस्वी यादव इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं. अगर उन्हें डर लग रहा है, तो दो जगह से लड़ लें. लेकिन राघोपुर में उनका हाल 2019 में राहुल गांधी जैसा होगा, जब वे दो सीटों से लड़े थे और अमेठी हार गए थे.” गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड सीट से जीत हासिल की थी, जबकि अमेठी में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था

Trending News

मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
Oct 22, 2026, 7:44:00 AM
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM