फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर उनके नाम के दुरुपयोग करने वालों पर कड़ा रुख अपनाया है

Rohini Acharya

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर उनके नाम के दुरुपयोग करने वालों पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने अपने नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर चलाए जा रहे फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. रोहिणी ने कहा कि इन फेक प्रोफाइल्स के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

रोहिणी आचार्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस मामले की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि कई अकाउंट्स उनके नाम से एक्टिव हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर गलत और आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि इन अकाउंट्स से पब्लिश किसी भी कंटेंट से उनका कोई संबंध नहीं है और यह लोगों को गुमराह करने की साजिश है.

रोहिणी ने अपने समर्थकों और आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और केवल उनके वेरीफाइड (ब्लू टिक) अकाउंट पर ही भरोसा करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से चल रहे बाकी सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल फर्जी हैं और उनसे दूर रहना चाहिए

रोहिणी आचार्य के मुताबिक, फर्जी अकाउंट चलाने वालों की पहचान कर ली गई है और इससे जुड़े सबूत बिहार पुलिस के साइबर सेल को सौंप दिए गए हैं. पुलिस ने भी मामले में तुरंत कार्रवाई करने का भरोसा दिया है. साइबर सेल अब संबंधित अकाउंट्स के आईपी एड्रेस और लोकेशन की जांच की जा रही है.

सिंगापुर में रहने के बावजूद रोहिणी आचार्य बिहार और देश की राजनीति में लगातार एक्टिव रहती हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए सरकार और नीतियों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. हाल ही में उन्होंने महंगाई और रुपए की गिरती कीमत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तंज भरा पोस्ट भी किया.

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM