महागठबंधन में सब कुछ तय, कल या परसों सीटों की घोषणा कर दी जाएगी: मुकेश सहनी

विकासशील इंसान पार्टी और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार में परेशान है।

महागठबंधन में सब कुछ तय, कल या परसों सीटों की घोषणा कर दी जाएगी: मुकेश सहनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 08, 2025, 6:27:00 PM

पटना: विकासशील इंसान पार्टी और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार में परेशान है। अगर सामाजिक न्याय की विचार वाली सरकार बनानी है तो हम सबको त्याग कर बेहतर बिहार बनाने के लिए संघर्ष करना है।  

उन्होंने कहा कि बिहार को बेहतर बिहार बनाना है तो महागठबन्धन की सरकार बनानी होगी। उन्होंने कहा कि महागठबन्धन अटूट है और बिहार में सरकार भी बनाएंगे।  

'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि कल या परसों सीटों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने साफ किया कि महागठबन्धन में 90 प्रतिशत चीजें तय हो चुकी हैं, 10 प्रतिशत यानी कुछ सीटों के उम्मीदवार को लेकर बात चल रही है।  

उन्होंने यह भी कहा कि महागठबन्धन के कई उम्मीदवार तो क्षेत्र में पहुंचकर प्रचार में भी जुट गए हैं। राजद, कांग्रेस या वीआईपी में सभी कुछ तय है। आधी सीटों पर सब कुछ फैसला हो चुका है। उन्होंने फिर दोहराया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और अति पिछड़े, मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम होगा।  

उन्होंने कहा कि हम लोग अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं, बनाना तो जनता को है। इधर, महागठबन्धन में भाजपा द्वारा डिप्टी सीएम को लेकर तय होने की बात को लेकर श्री सहनी ने कहा कि यह तो उन्होंने मान लिया कि महागठबंधन की सरकार बननी है।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM