पटना–किशनगंज सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

बिहार में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा अलर्ट देखने को मिला है। राज्य के दो प्रमुख सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Patna

बिहार में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा अलर्ट देखने को मिला है। राज्य के दो प्रमुख सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पहले पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आई, इसके बाद किशनगंज सिविल कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिलने की पुष्टि हुई।

पटना सिविल कोर्ट को यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। धमकी मिलते ही जिला जज ने तुरंत कोर्ट परिसर खाली कराने का आदेश जारी कर दिया। आनन-फानन में जज, वकील, कोर्ट कर्मी और आम लोग परिसर से बाहर निकाले गए। पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही दानापुर व्यवहार न्यायालय को भी एहतियातन खाली कराने की सूचना सामने आई है, जिससे कोर्ट का सारा कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।

जिला जज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ईमेल में तीन आरडीएक्स आईईडी के जरिए पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सूचना के बाद डीबीए के सभी सदस्यों और अधिवक्ताओं को तत्काल कैंपस खाली करने का निर्देश दिया गया।

धमकी की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। टीम कोर्ट परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच कर रही है। अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं किशनगंज सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से मिली है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि किशनगंज सिविल कोर्ट में प्रतिदिन सैकड़ों मुकदमों की सुनवाई होती है और बड़ी संख्या में लोग यहां आते-जाते हैं। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और हर पहलू से जांच की जा रही 

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM