बिहार में मॉब लिंचिंग पर एजाज अहमद का तीखा बयान, अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल की मांग

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि राज्य के गृहमंत्री सम्राट चौधरी कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत

एजाज अहमद

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि राज्य के गृहमंत्री सम्राट चौधरी कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। आज बिहार में हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों से धर्म और जाति पूछकर मॉब लिंचिंग जैसी अमानवीय घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

एजाज अहमद ने नवादा की दिल दहला देने वाली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि फेरी लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले अतहर हुसैन के साथ जिस तरह धर्म पूछकर बेरहमी से मारपीट की गई, वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। निर्दोष व्यक्ति को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी जान चली गई। यह घटना न केवल हृदयविदारक है बल्कि बिहार में कानून के राज पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद सरकार और प्रशासन खामोश क्यों हैं। एजाज अहमद ने कहा कि सरकार की चुप्पी यह साफ दर्शाती है कि बिहार में किस तरह का शासन चल रहा है। अपराधियों में अब पुलिस और प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है। जिस बेखौफ अंदाज में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, उससे स्पष्ट है कि राज्य में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों को यह महसूस हो रहा है कि जब “सैंया ही कोतवाल” हैं, तो डर किस बात का। यही वजह है कि इंसान और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

एजाज अहमद ने सरकार से मांग की कि मॉब लिंचिंग में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी सजा एक नजीर बने, ताकि लोगों में कानून का भय कायम रहे और भविष्य में कोई भी इस तरह की अमानवीय घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM