शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने संभाला कार्यभार; शिक्षकों की भर्ती को बताया प्राथमिकता

नीतीश कुमार की नई सरकार में शिक्षा मंत्री बने सुनील कुमार ने मंगलवार को विभाग का कार्यभार संभाल लिया। शिक्षा सचिव दिनेश कुमार ने गुलदस्ता देकर मंत्री का स्वागत किया

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने संभाला कार्यभार; शिक्षकों की भर्ती को बताया प्राथमिकता
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 25, 2025, 5:18:00 PM

बिहार की राजनीति और प्रशासनिक जगत से आज की बड़ी खबर—नई सरकार में शिक्षा मंत्री बने सुनील कुमार ने मंगलवार को औपचारिक रूप से विभाग का कार्यभार संभाल लिया। शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचने पर शिक्षा सचिव दिनेश कुमार ने गुलदस्ता देकर मंत्री का स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग में लंबित तमाम नियुक्तियों को अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। खासकर शिक्षक भर्ती में तेजी लाई जाएगी, ताकि राज्य के विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।

इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने एक नया आदेश जारी करते हुए विभिन्न श्रेणी के शिक्षकों की वरीयता (सीनियरिटी और प्रायोरिटी) तय कर दी है। विभाग के अनुसार, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यदि प्रमंडलीय संवर्ग के सहायक शिक्षक तैनात हैं, तो उन्हें स्थानीय निकाय शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक और विद्यालय अध्यापकों पर वरीयता मिलेगी। वहीं प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में जिला संवर्ग के सहायक शिक्षक को सबसे अधिक वरीय माना जाएगा। और यदि किसी स्कूल में प्रमंडलीय संवर्ग का सहायक शिक्षक उपलब्ध नहीं है, तो नियुक्ति नियमावली में निर्धारित मानकों के आधार पर ही वरीयता तय की जाएगी।

राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो सुनील कुमार भोरे विधानसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर चुनाव जीते हैं। उन्होंने भाकपा माले के उम्मीदवार धनंजय को 16 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया और एक लाख से ज्यादा वोट हासिल किए। यह उनकी दूसरी पारी है जब वे नीतीश कुमार सरकार में शिक्षा मंत्री बने हैं। 2020 में पहली बार वे विधायक चुने गए थे।

राजनीति में आने से पहले सुनील कुमार एक प्रतिष्ठित IPS अधिकारी रहे हैं। 1987 बैच के अधिकारी सुनील कुमार बिहार में डीजी के पद से वर्ष 2020 में रिटायर हुए और रिटायरमेंट के तुरंत बाद ही पटना में जदयू नेता ललन सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

Trending News

बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM