दुलारचंद हत्याकांड में जमानत के बाद बाहर आएंगे अनंत सिंह, समर्थकों में जश्न और भव्य स्वागत की तैयारी

मोकामा से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 19 मार्च को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है

अनंत सिंह

मोकामा से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 19 मार्च को पटना हाईकोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। दुलारचंद हत्याकांड में बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह अब करीब चार महीने बाद बाहर आने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी रिहाई 23 मार्च, सोमवार को दोपहर लगभग 2 बजे तक बेऊर जेल से हो सकती है।

जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह का पूरा कार्यक्रम भी तय हो चुका है। 24 मार्च की सुबह करीब 8 बजे वे बड़हिया स्थित महारानी स्थान मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे विधि-विधान से पूजा-पाठ करेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी यह यात्रा बख्तियारपुर पुरानी रोड मार्ग से शुरू होगी, जिसे लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अनंत सिंह की रिहाई को लेकर उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके आवास पर हलचल तेज हो गई है, और उनकी लग्जरियस गाड़ी टोयोटा लैंड क्रूजर को खास तौर पर साफ-सुथरा किया जा रहा है। समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए जुटने की तैयारी में हैं।

गौरतलब है कि नवंबर 2025 में दुलारचंद हत्याकांड के सिलसिले में अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि, हाल ही में 16 मार्च को वे राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अस्थायी रूप से जेल से बाहर आए थे, लेकिन वोट डालने के बाद उन्हें फिर से जेल लौटना पड़ा था।

अब जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई न सिर्फ उनके समर्थकों के लिए राहत की खबर है, बल्कि बिहार की सियासत में भी एक नई हलचल की शुरुआत मानी जा रही है।

Trending News

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
Aug 24, 2026, 8:09:00 PM
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
Aug 24, 2026, 7:52:00 PM
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
अंतिम सोमवारी पर आस्था का महासैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
राखी के धागे से सड़क सुरक्षा का संदेश, नियम तोड़ने वालों से छात्राओं ने लिया वचन
Aug 24, 2026, 6:39:00 PM
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
डीएम की अध्यक्षता में जनता से संवाद कार्यक्रम, 13 मामलों की हुई सुनवाई
Aug 24, 2026, 6:31:00 PM
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
टीआरई 4 के तहत 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भेजी गई है अधियाचना
Aug 24, 2026, 6:24:00 PM