धर्मांतरित व्यक्तियों को आरक्षण का लाभ देना, बाबा साहेब बी. आर. आंबेडकर द्वारा मूल लाभार्थियों के अधिकारों का हनन : लखेन्द्र पासवान

उच्चतम न्यायालय के केवल हिंदुओं, सिखों और बौद्धों को ही अनुसूचित जाति के रूप में मान्यता देने के फैसले का बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सह एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखेन्द्र पासवान ने स्वागत किया है।

लखेन्द्र पासवान

पटना: उच्चतम न्यायालय के केवल हिंदुओं, सिखों और बौद्धों को ही अनुसूचित जाति के रूप में मान्यता देने के फैसले का बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सह एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखेन्द्र पासवान ने स्वागत किया है।  

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि हिंदू, बौद्ध या सिख धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने वाले व्यक्ति को अनुसूचित जाति (एससी) का सदस्य नहीं माना जा सकता है। शीर्ष कोर्ट ने कहा, "ईसाई या मुस्लिम धर्म अपनाने पर व्यक्ति का अनुसूचित जाति का दर्जा खत्म हो जाता है।"

उन्होंने कहा कि इस फैसले से ऐसे लोगों पर अंकुश लगेगा जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के लोग जो इस्लाम या ईसाई धर्म में परिवर्तित होने के बाद भी आरक्षण का लाभ उठाते रहते हैं।  

उन्होंने कहा कि धर्मांतरित व्यक्तियों को आरक्षण का लाभ देना, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा परिकल्पित मूल लाभार्थियों के अधिकारों का हनन है।  

उन्होंने कोर्ट के इस फैसले के लिए कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फैसले से आरक्षण के हितों की रक्षा हुई है। इससे लालच देकर धर्मांतरण के विदेशी प्रायोजित प्रयासों पर भी अंकुश लगेगा और सही लाभार्थियों को लाभ होगा।

Trending News

30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
वायरल ऑडियो पर विधायक जयराम महतो का पलटवार, बोले-एडिट कर बिगाड़ी जा रही मेरी छवि, करेंगे FIR
Aug 25, 2026, 3:25:00 PM