उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुलाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों की बैठक

बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं भूमि सुधार और राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जमीन से संबंधित मामलों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए 18 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण

Vijay Sinha

बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं भूमि सुधार और राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जमीन से संबंधित मामलों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए 18 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

इस बैठक में राज्य भर के अपर जिलाधिकारी (एडीएम), भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) और अंचल अधिकारी (सीओ) शामिल होंगे। बैठक के दौरान मंत्री एवं विभागीय अधिकारी भूमि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निदान पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

पटना स्थित ज्ञान भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक का नाम “भूमि सुधार जनकल्याण कार्यशाला” रखा गया है। यह कार्यशाला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और इसकी अध्यक्षता स्वयं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इस दौरान सभी जिलों में भूमि सुधार से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यशाला में शामिल प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने जिलों की भूमि से जुड़ी प्रमुख समस्याओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही भूमि अभिलेख, रजिस्ट्री और अन्य राजस्व प्रक्रियाओं में आने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा होगी। समस्याओं के स्थायी समाधान तथा सरकारी नीतियों का लाभ आम जनता तक शीघ्र पहुंचाने के उपाय सुझाए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का उद्देश्य अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देना और भूमि सुधार से जुड़ी नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाना है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की बैठकें प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने और जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भी सहायक सिद्ध होती हैं।

Trending News

तेज प्रताप यादव को भेजा गया बेऊर जेल, पटना पुलिस ने एक दिन में दूसरी बार उठाया?
तेज प्रताप यादव को भेजा गया बेऊर जेल, पटना पुलिस ने एक दिन में दूसरी बार उठाया?
Jul 26, 2026, 8:20:00 AM
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM