मोकामा में सोनू-मोनू के गुर्गों ने ली पुलिस की तलाशी तो भड़के डिप्टी सीएम, कहा-हिसाब कर देंगे

अनंत सिंह के समर्थक पर फायरिंग मामले में पुलिस अपराधी सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने पहुंचे थी। लेकिन यहां सोनू मोनू के गुर्गों ने ही जवानों की तलाशी ले ली। जिसको लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है।

मोकामा में सोनू-मोनू के गुर्गों ने ली पुलिस की तलाशी तो भड़के डिप्टी सीएम, कहा-हिसाब कर देंगे

बिहार के मोकामा में एक बार फिर बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच बवाल हुआ है। अनंत सिंह के समर्थक और सरपंच पति मुकेश कुमार पर सोनू-मोनू के गुर्गों ने फायरिंग की। अनंत सिंह के समर्थक पर फायरिंग मामले में पुलिस अपराधी सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने पहुंचे थी। लेकिन यहां सोनू मोनू के गुर्गों ने ही जवानों की तलाशी ले ली। जिसको लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। 

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वालों का उचित हिसाब होगा। सोनू-मोनू के गुर्गों द्वारा पुलिस की तलाशी लेने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस के साथ गलत व्यवहार करने वालों का पूरा हिसाब होगा।  पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। 

उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अगर कोई पुलिस के काम में व्यवधान डालता है, ज्यादती करता है तो पुलिस का उसका हिसाब करेगी और मुक्कमल हिसाब करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई को नकारत्मक परिपेक्ष्य में दिखाया जाता है तो इससे ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ता है। एसडीपीओ रामकृष्णा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।  हाथीदह, मरांची और पंचमहला थाना की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

दरअसल बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक और सरपंच पति मुकेश कुमार पर कुख्यात सोनू-मोनू गैंग ने फायरिंग कर दी। इसी मामले में देर रात पुलिस गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने पहुंची। यहां पुलिस के जवानों को सोनू-मोनू के गुर्गों और उसकी मां मुखिया उर्मिला सिन्हा ने रोक लिया। उर्मिला सिन्हा और सोनू-मोनू के गुर्गे घर की तलाशी लेने का विरोध कर रहे थे। काफी देर तक पुलिस से बहस हुई। फिर सोनू-मोनू के गुर्गों ने पुलिस के जवानों की तलाशी ली। पुलिस के जवान एक-एक तलाशी देते रहे और सोनू-मोनू के घर में दाखिल होते रहे।

बता दें कि घटना पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद ने फायरिंग का रूप ले लिया। 22 मई को मुकेश कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने स्थानीय पुलिस और थाना प्रभारी की तारीफ की थी। इसी पोस्ट को लेकर सोनू-मोनू के परिवार में नाराजगी फैल गई। मुकेश कुमार ने कहा कि वह गांव के एक व्यक्ति के साथ पंचायत संबंधी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रमोद सिंह से मुलाकात हुई और विवाद बढ़ गया। फायरिंग होते ही उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी को फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM