सरकारी कार्यक्रमों में पहचान छिपाने पर नियम तय करने की उठी माँग

भारत के जिम्मेदार नागरिक आशीष रंजन सिंह निराला एवं अमल कुमार आनंद ने महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री तथा माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार को एक औपचारिक ज्ञापन प्रेषित कर यह माँग की

आशीष रंजन

भारत के जिम्मेदार नागरिक आशीष रंजन सिंह निराला एवं अमल कुमार आनंद ने महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री तथा माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार को एक औपचारिक ज्ञापन प्रेषित कर यह माँग की है कि उन सभी सार्वजनिक एवं सरकारी कार्यक्रमों में, जहाँ चेहरे की पहचान अनिवार्य होती है, वहाँ हिजाब या घूँघट के माध्यम से चेहरे को पूर्ण रूप से ढककर उपस्थिति पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शपथ-ग्रहण समारोह, आधिकारिक बैठकें, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, पहचान-आधारित प्रक्रियाएँ, सुरक्षा से जुड़े आयोजन तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यक्रमों में उपस्थित व्यक्तियों की स्पष्ट पहचान राष्ट्रीय सुरक्षा, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। चेहरे के पूर्ण रूप से ढके होने की स्थिति में सुरक्षा सत्यापन एवं पहचान सुनिश्चित करने में व्यावहारिक कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं, जिससे व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है।

नागरिकों ने आग्रह किया है कि संविधान की भावना, राष्ट्रीय सुरक्षा और समान नागरिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ऐसे स्पष्ट दिशा-निर्देश बनाए जाएँ, जिनके अंतर्गत—

जिन कार्यक्रमों में चेहरे की पहचान अनिवार्य हो, वहाँ हिजाब या घूँघट में उपस्थिति प्रतिबंधित की जाए।

पहचान सत्यापन के समय चेहरे का स्पष्ट रूप से दिखाई देना अनिवार्य किया जाए।

ये नियम सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हों, जिससे निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह माँग किसी भी धर्म, समुदाय या परंपरा के विरुद्ध नहीं है, बल्कि केवल राष्ट्रीय हित, सुरक्षा तथा प्रशासनिक स्पष्टता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

नागरिकों को आशा है कि सरकार इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करेगी, ताकि सार्वजनिक एवं सरकारी व्यवस्थाओं में समान नियमों के माध्यम से प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM