दिल्ली: RJD कार्यालय में 'समकालीन राजनीति और जगदेव बाबू' संगोष्ठी का हुआ आयोजन, संजय यादव समेत कई सांसदों का महाजुटान

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यालय में “भारत लेनिन” के नाम से प्रसिद्ध अमर शहीद जगदेव प्रसाद बाबू की जयंती के अवसर पर “उपेक्षित वर्गों को

सुधाकर सिंह

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यालय में “भारत लेनिन” के नाम से प्रसिद्ध अमर शहीद जगदेव प्रसाद बाबू की जयंती के अवसर पर “उपेक्षित वर्गों को सशक्त बनाने की राजनीति से प्रेरित समकालीन राजनीति और जगदेव बाबू” विषय पर एक संगोष्ठी सह पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक सह राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार जय शंकर गुप्ता एवं विनोद अग्निहोत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और समकालीन राजनीति में जगदेव बाबू के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। सुबोध मेहता ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए जगदेव बाबू का संघर्ष आज भी राजनीति को दिशा देने वाला है। 

उन्होंने आगे कहा कि जगदेव प्रसाद बाबू बिहार की समाजवादी राजनीति के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। उन्होंने शोषित वर्गों के हक़ की लड़ाई को राजनीतिक मंच पर मजबूती से उठाया। सामाजिक न्याय की उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता के कारण उन्हें “भारत लेनिन” के नाम से जाना जाता है। 1974 में सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई के दौरान वे शहीद हो गए, लेकिन उनके विचार आज भी जनआंदोलनों और राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उपस्थित जनसमूह ने जगदेव प्रसाद बाबू के बताए मार्ग पर चलकर समाज के सर्वांगीण उत्थान, सामाजिक न्याय और समावेशी व्यवस्था के लिए सतत संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लोकसभा में राजद संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा, राज्यसभा सांसद संजय यादव, बक्सर से लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने जगदेव बाबू के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और समावेशी राजनीति को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

सुबोध मेहता ने अंत में बताया कि कार्यक्रम के बाद दिल्ली में बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने वाले पत्रकार, संसदीय बीट को कवर करने वाले पत्रकार समेत अनेक पत्रकारों के साथ पत्रकार मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM