दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से राबड़ी देवी को झटका, IRCTC ‘लैंड फॉर जॉब’ केस ट्रांसफर की याचिका खारिज

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बड़ा झटका लगा है।

राबड़ी देवी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने IRCTC होटल टेंडर और कथित ‘जॉब के बदले जमीन’ मामले से जुड़े CBI और ED के केस दूसरे जज की अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की थी।

राबड़ी देवी ने अपने और परिवार के सदस्यों के खिलाफ चल रहे कुल चार मामलों को ट्रांसफर करने की अर्जी दाखिल की थी। उनका तर्क था कि निष्पक्ष सुनवाई के लिए इन मामलों की सुनवाई किसी अन्य न्यायाधीश की कोर्ट में कराई जानी चाहिए। हालांकि, राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और याचिका खारिज कर दी।

ये मामले IRCTC होटल टेंडर घोटाले और रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के आरोपों से जुड़े हैं, जिनकी जांच CBI और प्रवर्तन निदेशालय यानी ED कर रही है। इन मामलों में राबड़ी देवी के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भी शामिल हैं।

राबड़ी देवी की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश भट्ट के समक्ष वरिष्ठ वकील ने दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा अदालत में निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा नहीं रह गया है।

वकील का आरोप था कि अब तक जिस तरह से कार्यवाही संचालित की गई है, उससे पक्षपात का संकेत मिलता है। इसी आधार पर उन्होंने मामलों को किसी अन्य अदालत में ट्रांसफर किए जाने की मांग की।

इससे पहले गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी की याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने स्पष्ट किया था कि वह सभी तथ्यों और कानूनी पहलुओं पर विचार कर निर्णय देगी।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM