दिल्ली में 8 महीने बाद लालू यादव से मिले तेजप्रताप, पिता और बहन मीसा को दिया दही-चूड़ा भोज का न्योता

परिवार और पार्टी से निकाले जाने के करीब आठ महीने बाद आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने दिल्ली में अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की

Lalu yadav

परिवार और पार्टी से निकाले जाने के करीब आठ महीने बाद आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने दिल्ली में अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात उनकी बहन मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर हुई, जहां तेजप्रताप यादव ने पिता लालू यादव और बहन मीसा भारती को दही-चूड़ा भोज का न्योता दिया।

मीसा भारती के आवास से बाहर निकलने के बाद तेजप्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सिर्फ न्योता देने आए थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या लालू यादव भोज में शामिल होंगे, तो तेजप्रताप ने कहा, “क्यों नहीं आएंगे, जरूर आएंगे।” उनके इस बयान से सियासी गलियारों में एक बार फिर कयासों का दौर शुरू हो गया है कि क्या यादव परिवार में रिश्तों की बर्फ पिघल रही है।

इस बीच लैंड फॉर जॉब्स केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने लालू परिवार समेत कुल 41 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। अब इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती और हेमा यादव के खिलाफ ट्रायल चलेगा।

ट्रायल के दौरान कोर्ट परिसर में एक अहम दृश्य भी देखने को मिला। तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और मीसा भारती कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट की लिफ्ट से तेजस्वी यादव और मीसा भारती बाहर निकल रहे थे, जबकि तेजप्रताप यादव लिफ्ट के बाहर खड़े थे। तेजस्वी यादव ने तेजप्रताप को देखकर इशारा किया, लेकिन तेजप्रताप ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को तिरछी नजरों से देखा, मगर उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

यह दृश्य यादव परिवार के भीतर जारी राजनीतिक और पारिवारिक तनाव को साफ तौर पर दर्शाता है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या दही-चूड़ा भोज के बहाने रिश्तों में कोई नई शुरुआत होगी या फिर यह दूरी यूं ही बनी रहेगी।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM