दिल्ली जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को बड़ा गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री, करोड़ों छात्रों को मिलेगी राहत

बिहार में एक बड़ी खबर तेजी से चर्चा में है। कहा जा रहा है कि दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के करीब 6 लाख शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक बड़ा तोहफा दे सकते हैं

Nitish Kumar

बिहार में एक बड़ी खबर तेजी से चर्चा में है। कहा जा रहा है कि दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के करीब 6 लाख शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक बड़ा तोहफा दे सकते हैं। इसके साथ ही लगभग 1 करोड़ 70 लाख छात्र-छात्राओं को भी सीधा फायदा मिल सकता है।

दरअसल, मामला शनिवार को हाफ डे यानी आधे दिन स्कूल चलाने की व्यवस्था को लेकर है। काफी समय से शिक्षक संगठन इस मांग को उठा रहे हैं कि शनिवार को फिर से आधा कार्यदिवस लागू किया जाए। अब इसी को लेकर सरकार के स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री के संज्ञान में है और नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इसे लागू करने पर विचार चल रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

आपको बता दें कि पहले बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे की व्यवस्था लागू थी। लेकिन दिसंबर 2023 के बाद इसे खत्म कर दिया गया और फुल डे यानी पूरा दिन स्कूल चलने लगा। इसके बाद से ही शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही थी।

शिक्षकों का कहना है कि फुल डे होने की वजह से खासकर दूर-दराज इलाकों में काम करने वालों को काफी परेशानी होती है। उन्हें घर लौटने में देर होती है और पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो जाता है।

इसी मुद्दे को लेकर विधान परिषद में भी आवाज उठाई गई। कई जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की कि शनिवार को फिर से आधे दिन की व्यवस्था बहाल की जाए। इसके बाद शिक्षा विभाग ने भी इस पर समीक्षा का भरोसा दिया।

वहीं, शिक्षक संगठनों की तरफ से एक नया सुझाव भी सामने आया है। इसमें कहा गया है कि महीने के पहले और तीसरे शनिवार को पूरी छुट्टी दी जाए, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को ‘बैगलेस डे’ के रूप में आधे दिन स्कूल चलाया जाए। इससे बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम होगा और उनका मानसिक विकास भी बेहतर होगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी? और अगर लेती है तो कब तक?

फिलहाल, पूरा मामला सरकार के विचाराधीन है, लेकिन जिस तरह से चर्चाएं तेज हैं, उससे उम्मीद की जा रही है कि नए सत्र से पहले इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो बिहार के करीब 80 हजार सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शिक्षकों को राहत मिलेगी, छात्रों को भी फायदा होगा और स्कूलों का माहौल भी पहले से बेहतर हो सकता है।

अब सबकी नजर मुख्यमंत्री के फैसले पर टिकी है। देखना होगा कि दिल्ली जाने से पहले यह बड़ा ऐलान होता है या नहीं। फिलहाल के लिए बस इतना ही, अपडेट के लिए जुड़े रहिए स्वराज पोस्ट के साथ ।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM