कुम्हरार में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ, संजय गुप्ता बोले—प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में संगठन और सेवा भाव होता है सशक्त

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026” के अंतर्गत कुम्हरार विधानसभा, पटना महानगर के हनुमान नगर मंडल एवं मुन्नाचक मंडल के कार्यकर्ताओं का 24 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय सीता स्वयंवर कम्यूनिटी हॉल में आरंभ हुआ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026” के अंतर्गत कुम्हरार विधानसभा, पटना महानगर के हनुमान नगर मंडल एवं मुन्नाचक मंडल के कार्यकर्ताओं का 24 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय सीता स्वयंवर कम्यूनिटी हॉल में आरंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन कुम्हरार के माननीय विधायक एवं प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति और अधिक सशक्त बनाते हैं तथा उन्हें समाज के बीच प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार एवं उसकी मूल विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उपयोग, दुरुपयोग तथा आवश्यक सावधानियों के विषय में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

अन्य सत्रों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  राजकुमार शर्मा, संजय राय, निशित राणा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  राजकिशोर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन के विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में कुम्हरार विधानसभा के प्रशिक्षण संयोजक मनोज कुमार ब्रह्मर्षि, चंद्रमणि सिंह, कात्यायनी वर्मा राजन, निरंजन सिंह, श्याम सुंदर रजक, अजय मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण वर्ग कल दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM