दरभंगा एयरपोर्ट तक बनेगी 4-लेन सड़क, संजय झा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

जदयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय झा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखकर दरभंगा एयरपोर्ट को बेहतर सड़क सुविधा देने की मांग की है

नितिन गडकरी

जदयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय झा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखकर दरभंगा एयरपोर्ट को बेहतर सड़क सुविधा देने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि दरभंगा हवाई अड्डे पर बने नए सिविल एन्क्लेव को एनएच-27 से जोड़ने के लिए बिना रुकावट वाली और सुरक्षित 4-लेन सड़क बेहद जरूरी है. 

संजय झा ने पत्र में बताया कि मिथिलांचल और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग दरभंगा एयरपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं. यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन मौजूदा सड़क व्यवस्था अब पर्याप्त नहीं रह गई है. इसकी वजह से अक्सर जाम लगता है, सुरक्षा की परेशानी होती है और यात्रियों को देर का सामना करना पड़ता है. 

उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार में दरभंगा एयरपोर्ट एक अहम और तेजी से उभरता हुआ हवाई केंद्र बन रहा है. आने वाले समय में यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी. ऐसे में NH-27 पर ट्रम्पेट इंटरचेंज और अंडरपास बनाकर एयरपोर्ट तक सीधी 4-लेन कनेक्टिविटी देना जरूरी है. इससे आने-जाने में आसानी होगी, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और पूरे इलाके के विकास को भी रफ्तार मिलेगी.

संजय झा ने यह भी बताया कि NHAI के अनुसार यह योजना अभी एनुअल एक्शन प्लान में शामिल नहीं है. उन्होंने आग्रह किया कि इसे प्राथमिकता देते हुए मौजूदा योजना में शामिल किया जाए ताकि नए सिविल एन्क्लेव को 4-लेन सड़क से जोड़ा जा सके और उड़ान योजना के लक्ष्य पूरे हो सकें.

उन्होंने यह पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया. पोस्ट में लिखा कि इस सड़क कनेक्टिविटी से दरभंगा एयरपोर्ट तक सुचारु आवागमन होगा और बेहतर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के जरिए क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. 

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM