डी. राजा बोले—तेजस्वी के नेतृत्व पर कोई आपत्ति नहीं, जल्द तय होगा सीट बंटवारा; महागठबंधन की जीत पक्की

पटना में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) महासचिव डी राजा पहुंचे। उन्होंने कहा कि CPI महागठबंधन का अभिन्न अंग है और उसे पूरा समर्थन प्राप्त है।

D.Raja

पटना में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी. राजा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि CPI महागठबंधन का अभिन्न हिस्सा है और उसे गठबंधन के सभी दलों का पूरा समर्थन प्राप्त है। डी. राजा ने भरोसा जताया कि महागठबंधन आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत हासिल करेगा।

डी. राजा ने बताया कि उनकी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के साथ आज एक अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बातचीत सकारात्मक माहौल में होगी और जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन जाएगी।

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में डी. राजा ने कहा कि इस बार चुनाव का मुद्दा चेहरा नहीं, बल्कि बिहार में जनता की समस्याओं का समाधान और बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी युवा हैं, ऊर्जावान हैं और महागठबंधन के साझा नेतृत्व को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

डी. राजा ने कांग्रेस के रुख पर कहा कि वह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन CPI पूरी तरह महागठबंधन के साथ एकजुट है और सभी दलों के बीच तालमेल बना रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे धैर्य रखें और महागठबंधन की रणनीति पर भरोसा बनाए रखें।

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। महागठबंधन में लगातार बैठकें और मंथन जारी हैं। माना जा रहा है कि को-ऑर्डिनेशन कमेटी की अगली बैठक के बाद सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया जाएगा, जिससे चुनावी अभियान को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

Trending News

पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
Sep 06, 2026, 2:28:00 PM
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
Sep 06, 2026, 2:04:00 PM