SIR के खिलाफ सड़क पर उतरेगी माले, 25 जनवरी को मनाएगी 'संविधान संकल्प मताधिकार रक्षा दिवस'

देशभर में चल रहे SIR अभियान को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है

माले का आंदोलन

देशभर में चल रहे SIR अभियान को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोपों पर अब विपक्ष खुलकर हमलावर है। भाकपा (माले) ने इस अभियान को लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला करार देते हुए केंद्र और राज्य सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भाकपा-माले ने ऐलान किया है कि 25 जनवरी 2026 को, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, देशभर में ‘संविधान संकल्प मताधिकार रक्षा दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिन सभी जिला मुख्यालयों में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके जरिए मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को कमजोर करने की कथित कोशिशों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि SIR के नाम पर करोड़ों मतदाताओं के नाम मनमाने तरीके से मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा अभियान केंद्र और राज्य सरकारों के संरक्षण में चल रहा है, जिसका असली उद्देश्य गरीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और प्रवासी मजदूरों को उनके मताधिकार से वंचित करना है।

कुणाल ने साफ शब्दों में कहा कि मताधिकार कोई सरकारी कृपा या औपचारिक उत्सव का विषय नहीं है, बल्कि यह संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों का मौलिक अधिकार है। अगर इस अधिकार को योजनाबद्ध तरीके से छीना गया, तो यह लोकतंत्र की जड़ों पर सीधा प्रहार होगा।

भाकपा-माले का कहना है कि SIR के जरिए मतदाता सूची में की जा रही कटौती लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ने जनता से अपील की है कि वे आगे आकर संविधान, लोकतंत्र और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट हों।

अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है और आने वाले दिनों में यह सियासी संघर्ष किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM