'बिहार का सारा दुःख-तकलीफ अब खत्म समझिए' सम्राट सरकार के इस फैसले पर खेसारी लाल यादव ने कसा तंज

भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। और हालिया मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। अब खेसारी लाल यादव ने सम्राट सरकार के एक फैसले पर तंज कसा है और सरकार से बेरोज़गारी, पलायन को लेकर सवाल पूछा है।

दरअसल भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव ने एक न्यूज़ आर्टिकल शेयर किया है। जिसका शीर्षक है 'बिहार में सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, पटना जू और डेयरी संसथान से हटा संजय गांधी का नाम'  खेसारी लाल यादव ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा है-बिहार के सारा दुःख-तकलीफ अब खत्म समझिए! ना बेरोज़गारी बचेगी, अब तो पलायन भी रुक जाएगी लग रहा है! और दिल्ली वाले घटना में इस फैसले से तो न्याय मिल ही जायेगा अब। ई फैसला से शायद अब विकास फुल स्पीड से दौड़ पड़ेगी पूरे बिहार में । समझ नहीं आ रहा, इस बड़े फैसले के लिए ताली बजाएं, धन्यवाद दें या खुश होकर जश्न मनाएं, हम सब बिहारी!

बता दें कि पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदल दिया गया है । अब यह पटना जू के नाम से जाना जाएगा । वहीं इस उद्यान के संचालन के लिए गठित संजय गांधी जैविक उद्यान प्रबंधन एवं विकास समिति का नामकरण पटना जू प्रबंधन एवं विकास समिति होगा। संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम बदलकर 'बिहार राज्य डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान' कर दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह फैसला लिया। इसी फैसले को लेकर भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव ने सरकार पर तंज कसा है। 

वहीं बीते दिनों दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर खेसारी लाल यादव ने लिखा था - 'इस नफरत की आग को मामूली मत समझिए। आवाज उठाइए और खुद आवाज बनिए। इस घृणा का शिकार कल कोई और बिहारी हो सकता है, कोई और राज्य हो सकता हैं। और हां, ये नफरत क्लास देख कर नहीं आती, किसी भी वर्ग में आप आते हो, आवाज नहीं उठायेंगे तो समझिए आप डेंजर जोन में हैं। ठीक है।'

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM