कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी नेताओं ने निकाली पदयात्रा, 5 जनवरी से 'मनरेगा बचाओ अभियान

बिहार समेत पूरे देश में आज कांग्रेस पार्टी अपना स्थापना दिवस मना रही है। 140 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया है।

Congress

बिहार समेत पूरे देश में आज कांग्रेस पार्टी अपना स्थापना दिवस मना रही है। 140 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया है। बिहार में स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने पटना के सदाकत आश्रम से गांधी मैदान तक पदयात्रा निकाली।

यह पदयात्रा महात्मा गांधी की विरासत को सम्मान देने और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई। खास तौर पर मनरेगा से जुड़े मुद्दों, मजदूरों के अधिकार और ग्रामीण रोजगार की स्थिति को लेकर कांग्रेस ने अपनी आवाज बुलंद की। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।

पदयात्रा के बाद गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग की आवाज बनती रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।

आपको बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना आज ही के दिन वर्ष 1885 में हुई थी। इसकी स्थापना स्कॉटलैंड के रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी एओ ह्यूम ने की थी। हालांकि, अपने जीवनकाल में एओ ह्यूम को कांग्रेस के संस्थापक के रूप में औपचारिक मान्यता नहीं मिली थी। वर्ष 1912 में उनके निधन के बाद उन्हें कांग्रेस का संस्थापक घोषित किया गया।

कांग्रेस की स्थापना के पीछे एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी रही है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेजों को यह भय था कि दोबारा व्यापक विद्रोह न हो। इसी आशंका के चलते उन्होंने एक ऐसे मंच की परिकल्पना की, जहां भारतीय अपने विचार और असंतोष शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त कर सकें। इसी उद्देश्य से कांग्रेस की नींव रखी गई, जो आगे चलकर देश की आज़ादी की सबसे बड़ी आवाज बनी

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM